फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने...

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा है कि मोदी सरकार में देश में मुस्लिम सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। लद्दाख लोकसभा क्षेत्र के कारगिल में बुधवार को रैली को संबोधित करते हुए नकवी ने कहा कि मोदी सरकार ने सबका साथ सबका विकास मिशन के तहत कार्य किया है। उन्होंने कहर कि कारगिल में जोजिला टनल की आधार शिला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वयं रखी थी, जिसके बनने के बाद इस पूरे क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित होंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने लद्दाख जिसमें कारगिल, लेह, द्रास, जंस्कार, नोबरा क्षेत्र आते हैं, वहां के लोगों की जन आकांक्षाओं को पूरा करने की दिशा में अहम कदम उठा रही है। कारगिल, द्रास में रहने वाले मुस्लिम राष्ट्रवादी हैं और राष्ट्र की एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि कारगिल और लेह का प्रधानमंत्री मोदी नियमित आधार पर दौरा करते रहे हैं और भाजपा ने यह वादा किया है कि 23 मई को लोकसभा चुनाव का परिणाम निकलने के बाद प्रधानमंत्री मोदी एक बार फिर लद्दाख आएंगे।
नकवी ने लोगों से अपील की कि वह भाजपा के उम्मीदवार जमेयांग शेरिंग नामगेयाल को अपना समर्थन दें। उन्होंने पीडीपी, कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस पर आरोप लगाया कि वह लोगों को गुमराह करने की राजनीति कर रहे हैं। असल में भारत में मुस्लिम मोदी सरकार के शासन काल में ज्यादा सुरक्षित हैं। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र रैना, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सत शर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य अशरफ अली, जिला अध्यक्ष मोहम्मद अली, हाजी खुदम आदि ने भी रैली को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें