जम्मू में दुर्गा मंदिर बख्शी नगर में राम नवमी के मौके पर लोगों ने यज्ञ में भाग लिया। आहुतियां डालकर मां को प्रसन्न किया।
वहीं, मंदिर में माता के दर्शन के लिए भक्तों की खूब भीड़ उमड़ी।
लोगों ने मंदिर परिसर में कीर्तन कर मां का खूब गुणगान किया। दोपहर को भंडारे का आयोजन किया गया।