फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यकर्ता भाजपा के झूठे वादों की खोलें पोल: विक्रमादित्य सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर। कार्यकर्ता लोगों के बीच जाकर भाजपा की ओर से किए गए झूठे वादों की पोल खोलें ताकि उन्हें वह सच से रूबरू हो सकें। क्योंकि भाजपा सरकार ने आने पांच साल के कार्यकाल में झूठे वादों के अलावा कोई काम नहीं किया है। यह अपील डोडा-उधमपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह ने हीरानगर के सीमावर्ती गांव खू बलासां में कार्यकर्ताओं से की। विशाल जनसभा का आयोजन पूर्व एमएलसी सुभाष गुप्ता की ओर से किया गया था, जिसमें सीमावर्ती और कंडी क्षेत्र से काफी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

जनसभा में कांग्रेस प्रत्याशी ने कहा कि जनता सियासी खेल को अब समझने लगी है। बहुत से नेता पुराने वादों को दोहरा कर फिर से लोगों को गुमराह कर रहे हैं। इसका फैसला अब आम लोगों को करना होगा, जिनके साथ धोखा हुआ है। भाजपा प्रत्याशी केंद्र सरकार के नाम पर चुनाव लड़ रहे हैं, लेकिन उन्होंने जमीनी स्तर पर कुछ नहीं किया है। बॉर्डर के नौजवान अभी भी उस विशेष भर्ती रैली का इंतजार कर रहे हैं, जिसकी घोषणा प्रधानमंत्री मोदी ने 2014 में विधानसभा चुनाव के दौरान की थी। पूर्व एमएलसी सुभाष गुप्ता भी इस अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें