पुंछ। हमेशा विवाधित बयानों से सुर्खियों में रहने वाले मेंढर विधानसभा से नेकां नेता एवं पूर्व विधायक जावेद अहमद राणा के खिलाफ पठानातीर के लोगों ने प्रदर्शन कर रोष जताया। वहीं, पार्टी के झंडों को फूंक कर लोगों पर हमला करने वालों के खिलाफ राज्यपाल से सख्त कार्रवाई की मांग की।
जानकारी के अनुसार गत कई दिनों की ही तरह रविवार को मेंढर सबडिवीजन के पठानातीर के ग्रामीण हाई स्कूल का दर्जा बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। इस दोरान नेकां के पूर्व विधायक जावेद आहमद राणा भी वहां पहुंचे तो लोगों ने सभी राजनीतिक दलों के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। इस पर राणा के समर्थकों की प्रदर्शनकारियों से कहासुनी के साथ हाथपाई होने से मामला गर्मा गया। कुछ प्रदर्शनकारियों ने राणा के साथ आए वाहनों पर लगे नेकां के झंडे उतार कर उन्हें आग के हवाले कर पूर्व विधायक के खिलाफ प्रदर्शन् शुरू कर दिया। घटना की निंदा करते हुए पीडीपी नेता एडवोकेट मारूफ अहमद ने घटना की उच्चस्तरीय जांच करवाने की मांग की।