जम्मू। खाना बनाते वक्त आग में गंभीर रुप से झुलसी नाबालिग की उपचार के दौरान जीएमसी में मौत हो गई। 17 वर्षीय तानिया परिवार के साथ पोनी चक्क में रहती थी। दो दिन पहले जब वह किचन में खाना बना रही थी, गैस की चपेट में आने से आग लग गई। आग से गंभीर रूप से झुलसी तानिया को उपचार के लिए जीएमसी में भर्ती कराया गया, लेकिन रविवार को उसने दम तोड़ दिया। ब्यूरो