फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर की सफाई में एमसी और सिंचाई विभाग में नोकझोंक

विज्ञापन
विज्ञापन
बाड़ी ब्राह्मणा। नहर की सफाई में जेसीबी लगाने को लेकर सिंचाई विभाग और म्यूनिसिपल कमेटी (एमसी) में नोकझोंक हो गई। म्यूनिसिपल कमेटी ने यह कहते हुए काम बंद करा दिया कि इससे उनसे कराए विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। दूसरी तरफ सिंचाई विभाग के अधिकारी तर्क दिया कि नहर के आसपास की जगह उसकी है। लिहाजा म्यूनिसिपल कमेटी का इसमें कोई दखल नहीं बनता। कमेटी अध्यक्ष ने सोमवार को इस संबंध में बातचीत के लिए एक बैठक बुलाई है।
विज्ञापन

नहर विभाग इन दिनों बाड़ी ब्राह्मणा में नहर की सफाई कर रहा है। रविवार को नहर की सफाई में जेसीबी से कार्य चल रहा था। नहर की दीवार से सट कर करीब चार फीट चौड़ा फुटपाथ बना है। जेसीबी को फुटपाथ के ऊपर चढ़ाकर नहर की सफाई की जा रही थी। इस दौरान मौके पर म्यूनिसिपल कमेटी के चेयरमैन पूरण चंद पहुंच गए और यह कहते हुए काम बंद करा दिया कि जेसीबी से फुटपाथ टूट गया है। इसे म्यूनिसिपल कमेटी ने कराया है। इसके साथ ही नहर से निकाला गया मलबा भी उसी फुटपाथ पर डाला जा रहा है। बताया जाता है कि नहर की सफाई का काम बंद होने की सूचना पर मौके पर सिंचाई अधिकारी पहुंच गए और उनकी व कमेटी अध्यक्ष में काफी नोकझोंक हुई। सिंचाई विभाग का कहना था कि नहर के आसपास का क्षेत्र सिंचाई विभाग के अधिकार क्षेत्र में है। तो दूसरी तरफ कमेटी अध्यक्ष का कहना था कि भले ही वह क्षेत्र सिंचाई विभाग का है लेकिन फुटपाथ का निर्माण तो कमेटी ने कराया है। वह टूट जाएगा तो क्या सिंचाई विभाग उसका निर्माण कराएगा। दोनों विभागों के बीच इस मामले में को लेकर काफी बहस हुई। अंत में रविवार होने के चलते इस मसले पर सोमवार को म्यूनिसिपल कमेटी में एक बैठक बुलाई गई है। तब तक के लिए सिंचाई की सफाई काम रोक दिया गया है।
कमेटी अध्यक्ष पूरण चंद का कहना है कि नहर की सफाई जेसीबी से न की जाए बल्कि उसे अन्य संसाधन से साफ किया जाए। साथ ही मलबा फुटपाथ पर न डाला जाए, उसकी तत्काल सफाई कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें