फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुर्रियत नेताओं की सुरक्षा वापस लेने का स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
विजयपुर। पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए हमले के बाद केंद्र सरकार के हुर्रियत नेताओं की सुरक्षा वापस ले और पाकिस्तान के साथ आदान-प्रदान बंद करने के फैसले का क्षेत्र के पंच, सरपंच और गणमान्य लोगों ने स्वागत किया है।
विज्ञापन

सरपंच रामपाल शर्मा, मोनी शर्मा, बाबा चौधरी आदि ने बताया कि तीन रास्तों के जरिये भारत में प्रतिदिन सैकड़ों ट्रक सामान आता है और टैक्स बढ़ोतरी के चलते वापस हो रहा है। इस फैसले के बाद पाकिस्तान के व्यापारियाें में हाहाकार है। केंद्र के इस निर्णय से अरबों रुपये का छुहारा बार्डर से वापस गया है। इसके अलावा करोड़ों रुपये की चीनी टैक्स के चलते वापस गई है। अब पाकिस्तान को हर रोज करोड़ों का नुकसान उठाना पड़ रहा है। व्यापार विनिमय नीति के तहत कुछ खानपान की वस्तुएं भारत भी पाकिस्तान भेजता है। जो अब बंद है। इनमें नमक, पानी, आटा, टमाटर आदि शामिल हैं। इनका कहना है कि भारत को इस व्यापार को लेकर कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है, अपितु पाकिस्तान में इसे लेकर बड़ी तादाद में व्यापारी बर्बादी की कगार पर पहुंच जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान से तीन प्रकार से लड़ना शुरू कर दिया है। हजारों कंटेनर माल बॉर्डर पर सड़ने लगा है। पाकिस्तान के इमरान खान ने यूएनओ में चिट्ठी लिखी, जिससे दिखाई देता है कि पाकिस्तान टूट रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें