जम्मू। जीजीएम साइंस कालेज के मैदान पर आउट फ्लीड गिली होने की वजह रणजी ट्राफी में पहले दिन जेएंडके और झारखंड के बीच मुकाबला नहीं खेला जा सका। मुकाबला शुरू करने के लिए कई बार प्रयास किए गए, लेकिन गत दिनों बारिश और बीती रात पड़ी ओस के कारण आउटफील्ड सूख नहीं पाई। हालांकि सोमवार को दिनभर मौसम साफ रहा। मंगलवार से अगले तीन दिन का खेल खेला जाएगा। नए साल में मेजबान जेएंडके घरेलू मैदान पर अपना पहला मुकाबला खेल रहा है।