पुंछ। वीरवार दोपहर सूरनकोट तहसील में मुगलरोड पर दराबा गांव में एक तेज रफ्तार टिप्पर ने एक बाइक सवार पुलिसकर्मी को कुचल दिया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उधर टिप्पर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। उधर हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर मृतक के रिश्तेदार पहुंच गए और टिप्पर में तोड़फोड़ करने के साथ ही उसमें आ लगाने का प्रयास किया।
जानकारी के वीरवार की दोपहर करीब साढ़े दस बजे गांव चंडीमाड़ा निवासी मुश्ताक अहमद (36) पुत्र मोहम्मद यूनिस बाइक से घर जा रहा था। वह जम्मू कश्मीर आर्म्ड पुलिस 6वीं वाहिनी में गांव दराबा में तैनात था। जैसे ही वह दराबा पहुंचा तो आगे से बफलियाज की ओर जा रहे तेज रफ्तार टिप्पर ने बाइक टक्कर मारकर कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक फरार हो गया। इस बीच हादसे की जानकारी मिलने पर एसएचओ सुरनकोट अंजर हुसैन मीर मौके पर पहुंचे और कार्रवाई शुरू की। इस दौरान मृतक के रिश्तेदार और गांव के लोग मौके पर आ गए और हंगामा शुरू कर दिया। साथ ही टिप्पर में भी तोड़फोड़ करते हुए आग लगाने का प्रयास किया। पुलिस नेे कड़े प्रयास से उन्हें काबू किया और शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गौरतलब है कि जिले में एक सप्ताह में टिप्पर से कुचल कर दूसरे बाइक सवार की मौत हुई है।