उधमपुर। मजालता थाना क्षेत्र में मनवाल इलाके में शुक्रवार शाम को गंभीर नाले में नहाते समय एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पीएचसी मजालता पहुंचाया।
जानकारी अनुसार शाम करीब पांच बजे अमित सिंह(20) गंभीर नाला में नहाने के लिए गया। इस दौरान वह गहरे स्थान चला गया, जहां डूबने से उसकी मौत हो गई। कुछ लोगों ने जब शव को नाले में तैरता हुआ देखा, तो पुलिस को सूचित किया। इसके बाद शव को निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए पीएचसी पहुंचाया गया।