फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाटा मैजिक आटो पलटा, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। शुक्रवार की शाम जिले की मंडी तहसील में पुंछ-मंडी मार्ग पर एक टाटा मैजिक आटो पलट कर खेतों में जा गिरा। हादसे में चालक सहित उसमें सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल पहुंचाया गया। चालक की हालत नाजुक देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया। अन्य दो घायल महिलाओं का अस्पताल में उपचार जारी है। हादसे में घायल होने वालों की पहचान 30 वर्षीय चालक मोहम्मद रियाज पुत्र मोहम्मद तूफेल निवासी गांव कलानी तहसील मंडी, 44 वर्षीय सलीमा बी पत्नी बदरदीन और 40 वर्षीय नगीना बी पत्नी बाग हुसैन दोनों निवासी गांव चकतरो तहसील मंडी के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शुक्रवार की शाम करीब चार बजे गांव चंडक से मंडी की तरफ जा रहा टाटा मैजिक आटो (जेके 12 8319) गांव चकतरो में चालक के नियंत्रण से बाहर हो कर खेतों में जा गिरा। इस हादसे में चालक एवं दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। जैसे ही यह हादसा पेश आया तो चकतरो पुलिस चौकी से पुलिसकर्मी एवं आसपास के ग्रामीण भाग कर घटनास्थल पर पहुंचे और दुर्घटनाग्रस्त आटो से घायलों को निकालकर सड़क पर लाया। यहां से अन्य वाहनों में डालकर उन्हें करीब 15 किलोमीटर दूर पुंछ के जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

बाइक फिसलने से तीन जख्मी, जीएमसी रेफर
सुंदरबनी। उपजिला सुंदरबनी के गांव बाखर में जम्मू-पुंछ राजमार्ग पर वाहन फिसलने से उसमें सवार तीन लोग गंभीर रूप घायल हो गए। उनको उपजिला अस्पताल सुंदरबनी पहुंचाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जम्मू मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मोहम्मद मुश्ताक, मोहम्मद शफीक तथा अशफाक हुसैन मोटर साइकिल पर सवार होकर सुंदरबनी से राजोरी की तरफ जा रहे थे। सुंदरबनी के गांव बाखर में जम्मू पुंछ राजमार्ग पर बाइक फिसलने से तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। धर्मसाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें