फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 माह का बकाया वेतन नहीं मिलने पर विफरे सीपी वर्कर्स

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। पीएचई विभाग में कार्यरत सीपी वर्कर्स ने सोमवार को 50 माह का वेतन नहीं जारी होने पर एडीसी कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी सरकार से जल्द वेतन के भुगतान की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

सीपी वर्कर्स एसोसिएशन के तहसील प्रधान बलवीर जलमेरिया और कमलेश बसोत्रा के नेतृत्व में सीपी वर्कर्स एडीसी कार्यालय पर एकत्र हुए। उन्होंने सरकार और पीएचई विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि वह लोग पिछले कई साल से विभाग में बतौर सीपी वर्कर्स काम कर रहे हैं। विभाग की पेयजल परियोजनाओं को चलाने के लिए दिन-रात काम कर रहे हैं, लेकिन आज तक कभी भी उन्हें समय पर पगार नहीं मिली है। कभी दो महीने तो कभी तीन महीनों का वेतन दिया जाता है। इस प्रकार पिछले 50 महीनों का वेतन उन्हें नहीं मिला है। उन्होंने बताया कि वह अपनी मांगों को सरकार तक पहुंचाने के लिए कई बार धरना-प्रदर्शन कर चुके हैं। मगर हर बार अधिकारी केवल आश्वासन देकर उन्हें खुश कर देते हैं। नतीजतन उनका बकाया वेतन लगातार बढ़ता जा रहा है। इससे उनके लिए अपने परिवार का पालन पोषण करना, बच्चों की स्कूलों में एडमिशन करवाना मुश्किल हो गया है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द उनका बकाया वेतन भुगतान नहीं किया जाता वे अपना आंदोलन तेज कर देंगे। इस अवसर पर विक्रम सिंह, मोहिंद्र कुमार, बिशन दास आदि लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें