जम्मू। सेवा शारदा समिति कश्मीर के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती से भेंट की। नई दिल्ली में संस्थापक सदस्य रविंद्र पंडिता के नेतृत्व में मिले प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि पाक अधिकृत कश्मीर में प्राचीन शारदा पीठ मंदिर को कश्मीरी पंडित समुदाय के सदस्यों के लिए खोला जाए। उन्होंने धार्मिक एवं धरोहर पर्यटन के लिए एलओसी परमिट को बढ़ाने की भी मांग की। मुख्यमंत्री ने समिति के सदस्यों से सांस्कृतिक लोकाचारों को पुनर्जीवित करने तथा शांति बहाली के लिए प्रयास जारी रखने के लिए कहा। उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि इस मुद्दे को केंद्र सरकार के समक्ष रखा जाएगा।