राजोरी। जिले के सुंदरबनी स्थित एलओसी के केरल बट्टल क्षेत्र में पाकिस्तानी सेना द्वारा संघर्ष विराम कर बीएसएफ के एक अधिकारी को घायल कर दिया। डीसी डॉ. शाहिद इकबाल चौधरी के अनुसार रविवार को देर शाम पाक सेना ने उक्त क्षेत्र में गोलाबारी कर भारतीय सेना की पोस्टों को निशाना बनाया था। इस गोलाबारी में बीएसएफ के 126 बटालियन के असिस्टेंट सब इंसपेक्टर आजाद सिंह घायल हो गए थे। घायल अधिकारी का उपचार सेना के अस्पताल में चल रहा है उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।