संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। बिलावर पुलिस ने धर्मकोट इलाके से एक नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 9 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद किया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक आरोपी तस्कर नशे के कारोबार के लिए इलाके में घूम रहा था। दरअसल पुलिस को आरोपी में इलाके में होने की सूचना मिली थी। इस दौरान पुलिस ने नाका लगाकर आरोपी नीतन कपूर निवासी वार्ड नंबर-4, बिलावर को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। बिलावर थाना प्रभारी जाहीर अहमद के नेतृत्व में चले अभियान मेंआरोपी से एक मोबाइल फोन भी जब्त किया है।