फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू में अंतर्राज्यीय हेरोइन तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, नौ गिरफ्तार

Sat, 15 Oct 2016 04:27 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
ड्रग्स स्मगलिंग - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
जम्मू में पुलिस ने शुक्रवार को अंतर्राज्यीय हेरोइन तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। तस्करों से साढ़े छह किलोग्राम हेरोइन भी बरामद की गई है। एसएसपी जम्मू डा. सुनील गुप्ता ने बताया कि आपरेशन संजीवनी के तहत पांच तस्करों को बीसी रोड से पांच किलो हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है, इनके पास से 1.5 लाख रुपये भी मिले हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा त्रिकुटा नगर पुलिस ने 1.5 किलो हेरोइन के साथ चार आरोपियों को पकड़ा है। आरोपियों से मोबाइल भी बरामद किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि ये संदिग्ध हेरोइन है। इसे जांच के लिए लैबोरेटरी में भेजा गया है। पुलिस इस बारे में देर रात तक आरोपियों से पूछताछ कर रही थी।

पुलिस के मुताबिक बस स्टैंड थाना अंतर्गत बीसी रोड पर पुलिस ने दो वाहनों को संदिग्ध परिस्थितियों में पार्किंग में खड़े देखा। पुलिस ने कार के मालिक के बारे में पूछा तो पंजाब के दो और कुपवाड़ा के तीन युवक सामने आए। पुलिस ने कार की तलाशी लेने की बात कही तो सभी परेशान हो गए।
विज्ञापन


जांच की तो उसमें 5 पैकेट हेरोइन बरामद की गई। पुलिस ने पांच आरोपियों को मौके पर ही दबोच लिया। इसके खिलाफ मामला दर्ज करके इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। दूसरा मामला त्रिकुटा नगर थाना अंतर्गत सामने आया है। यहां पर पुलिस ने देर रात को 1.5 किलोग्राम हेरोइन सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ जारी है कि वे हेरोइन कहां से लाए थे और कहां लेकर जा रहे थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें