फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir Result: प्रदेश में आठवीं कक्षा का रिजल्ट जारी, विस्तृत जानकारी का आज चलेगा पता

Thu, 25 Apr 2024 11:25 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

Jammu Kashmir 8th Class Result :  जेकेएससीईआरटी ने बुधवार देर रात आठवीं कक्षा का वार्षिक परीक्षा परिणाम जारी कर दिया। हालांकि विस्तृत जानकारी नहीं दी गई, जो आज जारी की जाएगी।
विज्ञापन
PSEB 10th Result 2024 - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू कश्मीर राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (जेकेएससीईआरटी) ने बुधवार देर रात आठवीं कक्षा का वार्षिक परीक्षा परिणाम जारी कर दिया। हालांकि विस्तृत जानकारी नहीं दी गई, जो आज जारी की जाएगी।

विज्ञापन


साफ्ट और हार्ड जोन की परीक्षा 15 अप्रैल को संपन्न हुई थी। एक लाख 75 हजार बच्चों ने परीक्षा दी थी। इसमें 88,668 बच्चे जम्मू संभाग जबकि 85717 कश्मीर संभाग से थे। जम्मू में 1597 जबकि कश्मीर संभाग में 903 परीक्षा केंद्र बनाए थे। 

बता दें कि पिछले वर्ष पहली बार जम्मू और कश्मीर संभाग का परिणाम एक साथ जारी हुआ था। 96.6 प्रतिशत परीक्षार्थी पास हुए थे। एक समान शैक्षणिक कैलेंडर लागू होने के बाद यह पहला मौका है, जब जम्मू और कश्मीर संभाग के सभी 20 जिलों का आठवीं कक्षा का परिणाम एक साथ जारी किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें