फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: पिछले साल की तुलना में पाकिस्तान ने दोगुना किया सीजफायर का उल्लंघन

Tue, 26 Dec 2017 06:49 PM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
विज्ञापन
- फोटो : FILE PHOTO
विज्ञापन
पाकिस्तान ने इस साल जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर कुल 883 बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है। पाक की ओर से पिछले साल की संख्या में दोगुना युद्धविराम का उल्लघंन हुआ है।
विज्ञापन


पाक ने वर्ष 2016 में लगभग 450 बार सीजफायर का उल्लंघन किया था जबकि साल 2017 में ये आकड़ा बढ़ कर 883 तक पहुंच चुका है। गौरतलब है कि पाक की ओर से सीजफायर की घटनाओं में इस साल बदलाव भी देखने को मिला है।

वहीं भारतीय सुरक्षा बलों ने साल 2017 में लगभग 210 से अधिक आतंकियों को मार गिराने में सफालता हासिल की है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक नियंत्रण रेखा पर 72 जबकि अन्य स्थानों पर मिले इनपुट्स के दौरान हुई मुठभेड़ में 148 आतंकियों को भारतीय सुरक्षा बलों ने मार गिराया गया है।
विज्ञापन


पाक की ओर से सीमा पर गोलीबारी में स्नाइपर का प्रयोग काफी हद तक बढ़ चुका है।  पाकिस्तान भारतीय सीमा पर स्थित अग्रिम चौकियों की निशाना बनाने के लिए चीन निर्मित ग्रेनेड की भी सहायता ले रहा है।  820 ceasefire violations took place in 2017, till today. 210 terrorists have been gunned down (72 on Line of Control & 148 in the hinterlands): Sources — ANI (@ANI) December 26, 2017
विज्ञापन

2017 में कुल 61 भारतीय जवान हुए हैं शहीद

- फोटो : Amar ujala
पाक की ओर से की गई अलग अलग नापाक घटनाओं में भारत ने अपने कुल 61 जाबांज खो दिए हैं। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक साल 2017 में आतंक विरोधी अभियान के दौरान 30, सीमा पर सीजफायर उल्लंघन में 14 और घुसपैठ रोकने में 17 कुल जवान शहीद हुए हैं।

इस आकड़े में इंडियन एयरफोर्स के तीन गरूड़ कामांडो भी शामिल है जो सेना के साथ प्रशिक्षण पर थे और आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ में शहीद हो गए थे। बता दें कि पहली बार ऐसा हुआ था कि कश्मीर में पहली बार तीन गरूड़ कमाड़ो शहीद हुए थे। Army casualties in 2017: 30 during counter-terrorism operations, 14 in ceasefire violations & 17 during infiltration bids, totaling to 61 (including 3 of IAF's Garud Force)- Sources — ANI (@ANI) December 26, 2017
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें