फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: वरीयता प्राप्त पुरुषों और महिलाओं की टीमों ने जीते क्वार्टर फाइनल मुकाबले

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की खिलाड़ी श्रीजा अकुला ने केरल की प्रणति पी. नायर के खिलाफ मुकाबला हारने के बावजूद अपनी टीम को 84वीं यूटीटी अंतरराज्यीय राष्ट्रीय टेबल टेनिस चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने में कामयाबी हासिल की है। मंगलवार को चैंपियनशिप के दूसरे दिन जम्मू विश्वविद्यालय के जिम्नेजियम हॉल में मुकाबले खेले गए, जिसमें वरीयता प्राप्त पुरुषों और महिलाओं की टीमें क्वार्टर फाइनल में जीती हैं।
चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश करने वाली टीमों में हरियाणा, दिल्ली, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश और पीएसपीबी शामिल हैं। दिल्ली ने कर्नाटक को 3-1 से हराया। कर्नाटक की कुशी ने दिल्ली की शीर्ष खिलाड़ी गरिमा गोयल को 3-2 से हराया। हालांकि, मारिया सानी मौका भुनाने में नाकाम रहीं और सीधे गेम में वंशिका भार्गव से हार गई। इसके बाद कर्नाटक की तमन्ना सैनी ने देशना पर पकड़ मजबूत रखी लेकिन देशना ने टीम को 2-1 से हराया। वंशिका ने अपने दूसरे एकल में कुशी को आसानी से 11-4, 11-5, 11-6 से हराया। पुरुष वर्ग की सभी आठ वरीयता प्राप्त टीमों ने अपने प्रतिद्वंद्वियों पर आसान जीत दर्ज करते हुए क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई है।
विज्ञापन

दूसरे चरण में शरत कमल ने उत्तराखंड के आकाश गुप्ता पर 11-13, 11-2, 11-4, 11-4 से जीत के साथ अपने इरादे स्पष्ट कर दिए थे। अन्य प्री-क्वार्टर फाइनल में पश्चिम बंगाल ने कर्नाटक को हराया, उत्तर प्रदेश ने गुजरात को हराया, दिल्ली ने पंजाब को हराया, हरियाणा ने टीटीएफआई को 1, तेलंगाना ने मणिपुर, रेलवे ने असम महाराष्ट्र ने मध्य प्रदेश को हराया। चैंपियनशिप में आज उप-राज्याल भी पहुंचे।

महिला प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले
आरबीआई ने केरल को 3-0 से हराया, हरियाणा ने चंडीगढ़ 3-0, दिल्ली ने कर्नाटक को 3-1, महाराष्ट्र ने असम को 3-1, पश्चिम बंगाल ने गुजरात को 3-0 , तमिलनाडु ने तेलंगाना को 3-0, मध्य प्रदेश ने टीटीएफआई 1 को 3-1, पीएसपीबी ने आंध्र प्रदेश 3-0 से हराया।
विज्ञापन


पुरुष प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले
पीएसपीपी ने उत्तराखंड को 3-0 से हराया। पश्चिम बंगाल ने कर्नाटक 3-1,उत्तर प्रदेश ने गुजरात 3-0, दिल्ली ने पंजाब 3-0, हरियाणा ने टीटीएफआई 3-0, तेलंगाना ने मणिपुर को 3-0, महाराष्ट्र ने मध्य प्रदेश को 3-0, आरएसपीबी ने असम 3-0 से हराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें