जम्मू। राज्यपाल के सलाहकार खुर्शीद अहमद गनेई ने बुधवार को राज्यपाल सत्यपाल मलिक से मुलाकात कर विभिन्न प्रशासनिक महत्त्व से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने उनके दायित्व वाले विभिन्न विभागों की कार्यशैली के बारे में भी राज्यपाल को बताया।