जम्मू। एयरफोर्स स्टेशन जम्मू के नए एयर आफिसर कमांडिंग (एओसी) अजय सिंह पठानिया बुधवार को राज्यपाल सत्यपाल मलिक से मिलने राजभवन पहुंचे। दोनों के बीच जम्मू एयरफोर्स की विभिन्न गतिविधियों और मामलों को लेकर बातचीत हुई। जम्मू में वायुसेना को मजबूत बनाने की दिशा में उठाए जाने वाले कदमों को लेकर बातचीत हुई। राज्यपाल ने कहा कि वायुसेना ने हमेशा ही लोगों की मदद की है। जब भी कोई विपदा आन पड़ी है, तो वायुसेना ने आगे आकर काम किया है। वह उम्मीद करते हैं कि इसी तरह से वायुसेना राज्य के लिए काम करती रहेगी।