पुंछ। जिल में बुधवार को मौसम एक बार फिर बिगड़ गया है। सुबह उंचाई वाले क्षेत्रों साव्जियां, गगड़ियां, लोरन, हिलकाका, रंजाटी, तत्ताकुटी एंव मुगलरोड पर पोशाना से लेकर पीर की गली तक रुक-रुक बर्फबारी शुरू हुई, जो देर शाम तक जारी थी। इस कारण जिले में एक बार फिर तापमान गिर गया है, जिससे लोगों की परेशानियां बड़ गई हैं। उंचाई वाले क्षेत्रों में लोगों को बिजली, पानी सहित अन्य कई प्रकार की वस्तुओं की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है।
उधर, बुधवार को 2019 में तीसरी बार हुई बर्फबारी से पूरा जिला एक बार फिर से शीत लहर की चपेट में आ गया है। इस कारण अधिकतर लोग घरों में दुबके रहे। बाजारों में दुकानदार जगह-जगह अलाव जला कर सर्दी से राहत पाने का प्रयास करते नजर आए। ताजा बर्फबारी और बारिश से जिले में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। वहीं, सुबह चार बजे जिले के उंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी और पुंछ नगर सहित निचले क्षेत्रों हल्की बारिश हुई। बर्फबारी के चलते जिला प्रशासन और लोक निर्माण विभाग के मेकेनिकल विंग ने भी कमर कस ली है। उंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ हटाने के लिए मशीनों को तैनात कर दिया है, ताकि सड़क संपर्क को बहाल किया जा सके।