जम्मू। अभिलेखागार, पुरातत्व और संग्रहालय विभाग की ओर से विश्व धरोहर सप्ताह 19 से 25 नवंबर तक होगा। कार्यक्रम की शुरूआत राज्यपाल के सलाहकार खुर्शीद अहमद गनई मुबारक मंडी कांप्लेक्स जम्मू में करेंगे। एक सप्ताह तक चलने वाले कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार की गतिविधियां होगी। इस दौरान लोगाें को सांस्कृतिक विरासत के महत्व और इसके संरक्षण के प्रति जागरूक किया जाएगा। मुबारक मंडी कांप्लेक्स में आयोजित कार्यक्रम में रियासत की सांस्कृतिक विरासत से लोग रूबरू हाेंगे।