जम्मू। श्री माता वैष्णी देवी यूनिवर्सिटी कटड़ा नेशनल इंस्टीट्यूट रैंकिंग फ्रेमवर्क में एमएचआरडी के तहत टॉप 100 यूनिवर्सिटी में शामिल हो गई है। यूनिवर्सिटी का नाम टाइम्स रैंकिंग लिस्ट में भी शामिल हुआ है। दूसरी ओर यूनिवर्सिटी कटड़ा कैंपस में शुक्रवार को डायरेक्टरेट ऑफ क्वालिटी इंश्योरेंस की फैकल्टी, स्टाफ और छात्रों से जुड़े मुद्दों पर मीटिंग हुई। वाइस चांसलर डॉ. संजीव जैन ने पिछली बार हुई मीटिंग में उठे मुद्दे पर सहमति दी। मीटिंग में छात्रों को बेहतर ट्रेनिंग देने के लिए माहौल बनाए जाने, यूनिवर्सिटी के विकास सहित तकनीकी रूप से मजबूत करने पर जोर दिया गया।