रियासी। विजयपुर गांव में रामलीला मंचन के लिए बनाई गई स्टेज में शनिवार रात आग लग गई। इससे काफी सामान जलकर राख हो गया।
बताया जाता है कि शुक्रवार को रामलीला का मंचन स्थानीय रामलीला क्लब ने किया। कलाकारों ने कई दृश्य दर्शाए। देर रात को रामलीला का समापन हुआ। सारा सामान समेट कर रामलीला क्लब के सदस्य घरों को लौट गए। बाद में किसी तरह स्टेज में आग लग गई। मौके पर किसी के भी नहीं होने से आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया। इसकी जानकारी शनिवार सुबह हुई। मौके पर गांव के लोगों के अलावा क्लब के सदस्य भी पहुंचे। इसकी सूचना पुलिस को भी दी गई। एसडीपीओ और एसएचओ भी पहुंचे। अंदाजा लगाया जा रहा कि आग शार्ट सर्किट से लगी होगी। हालांकि यह भी पता लगाया जा रहा कि कहीं किसी शरारती तत्व ने तो आग नहीं लगाई। ब्यूरो