उधमपुर। उधमपुर पुलिस स्टेशन में सोमवार शाम को जम्मू के आरएस पुरा में रहने वाली 22 वर्ष की युवती ने तीन अज्ञात लोगों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर तीनों की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी अनुसार शाम करीब छह बजे युवती ने पुलिस स्टेशन पर पहुंच कर बताया कि तीन अज्ञात लोग उसको धोखे से कार में बिठा कर उधमपुर लाए और जखैनी इलाके में उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म करने के बाद तीनों उसको जखैनी में छोड़ कर फरार हो गए। जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने युवती को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया और रात के समय एफआईआर नंबर 480/18 अंडर सेक्शन 376 डी, 382 आरपीसी के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस युवती की निशानदेही पर तीनों का पता लगाने के काम में जुट गई है।