फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनरेगा कर्मियों की हड़ताल शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। कई बार मांग करने के बावजूद जॉब पालिसी नहीं बनाए जाने से नाराज मनरेगा कर्मियों ने मंगलवार से हड़ताल शुरू कर दी। इस दौरान बीडीओ कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। मनरेगा कर्मियों ने कहा कि आश्वासन तो बहुत मिले, लेकिन जमीनी स्तर पर कुछ नहीं किया गया है।
विज्ञापन

आल मनरेगा इंप्लाइज एसोसिएशन उधमपुर जिला के बैनर तले विभिन्न हिस्सों से मनरेगा गर्मी सुबह करीब नौ बजे बीडीओ कार्यालय पहुंचे। यहां सभी ने जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान जिला उप प्रधान संजय अत्री ने बताया कि जॉब पालिसी तैयार कर हजारों अस्थायी कर्मचारियों को स्थायी कर्मचारी बनाकर लाभ दिया गया है। लेकिन मनरेगा कर्मियों के लिए आज तक कोई जॉब पालिसी नहीं बनाई गई है। उन्होंने कहा कि मनरेगा कर्मी केंद्र सरकार की योजना के तहत नियुक्त किए गए हैं। केंद्र सरकार स्थायी कर्मचारी बना कर परेशानी को दूर कर सकती है। इसके अलावा उनके वेतन की परेशानी को भी दूर नहीं किया जा रहा है। मनरेगा कर्मी कम वेतन पर काम करने को मजबूर हैं। इसकी वजह से सभी आर्थिक परेशानियों से जूझ रहे हैं। राज्यपाल से अपील है कि कि वेतन में बढ़ोतरी करने के साथ जॉब पालिसी को लेकर प्रयास किए जाएं। उन्होंने कहा कि अभी चार दिन की हड़ताल पर हैं, जरूरत पड़ी तो हड़ताल को बढ़ाया भी जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें