अब बीई/बीटेक कोर्स में प्रवेश 7 तक
जम्मू। जम्मू-कश्मीर रियासत के कालेजों/संस्थानों में बीई/बीटेक कोर्सों में प्रवेश के लिए अब रिपोर्ट करने की तिथि बढ़ा दी गई है। अभ्यर्थी आने वाली सात जुलाई तक रिपोर्ट कर सकते हैं। जम्मू-कश्मीर बोर्ड आफ प्रोफेशनल एंट्रेंस एग्जामिनेशंस ने एडमिशन को आनलाइन काउंसिलिंग कराई थी। अभ्यर्थियों को पहले राउंड की काउंसिलिंग के बाद अलाट की गई सीटों पर प्रवेश के लिए कालेजों/संस्थानों में रिपोर्ट करने का मौका चार जुलाई तक के लिए दिया गया था।