फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंगर स् थल के बाहर लगेंगे डस्टबिन

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। अमरनाथ यात्रा के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों में लगने वाले लंगर में इस बार विशेष तौर सफाई व्यवस्था का ध्यान रखा जाएगा। हर लंगर के बाहर डस्टबिन लगाए जाएंगे और सफाई कर्मचारी हर रोज लंगर से गंदगी उठाएंगे। यह निर्देश अमरनाथ यात्रा की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन की तरफ से आयोजित बैठक में एडीसी कृष्ण लाल ने नगर परिषद के अधिकारियों केे दिए।
विज्ञापन

एडीसी ने बताया कि अमरनाथ यात्रा के लिए जिला प्रशासन टिकरी से लेकर चिनैनी नाशरी टनल तक सुरक्षा के साथ अन्य प्रबंध करेगा। पीएचई विभाग के अधिकारी की पानी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए, जबकि पीडीडी के अधिकारी को लंगर स्थल पर बिजली की व्यवस्था करने को कहा। बैठक में लंगर स्थल के चयन को लेकर विचार-विमर्श किया गया। लंगर स्थल पर अस्थायी शौचालय का निर्माण करने के कहा गया। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग को प्रत्येक लंगर स्थल पर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने को कहा गया। एडीसी ने कहा कि अमरनाथ यात्रा को लेकर राजमार्ग की हालत को सुधारा जाए और यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए विशेष तौर पर प्रबंध करने के लिए ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। दुकानों व ढाबों में बेचे जाने वाली खाने पीने की वस्तुुओं की जांच के लिए सीएपीडी के अधिकारी जांच के निर्देश दिए। यात्रा के दौरान अगर कोई यात्री वाहन खराब हो जाता है तो अमरनाथ यात्रियों के लिए दूसरे वाहन की व्यवस्था करने की जिम्मेदारी एआरटीओ को दी गई। इस मौके पर एसीआर सुभाष डोगरा, एसडीएम चिनैनी दविंद्र शर्मा व अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें