फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक बनें समाज का आइना

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संपर्क विभाग द्वारा रविवार को शिक्षक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर विभिन्न इलाकों से आए शिक्षकों के साथ चर्चा की गई और उन्हें समाज का आइना बनने के लिए कहा गया। इसके साथ ही विद्यार्थियों को नैतिक शिक्षा देने के लिए भी कहा गया। इस मौके पर आरएसएस के संपर्क विभाग के राज्य प्रभारी पूर्ण चंद विशेष तौर पर उपस्थित रहे।
विज्ञापन

पूर्ण चंद ने कहा कि आज के दौर में शिक्षकों को नई तकनीकों से तो लैस किया जा रहा है, लेकिन उन्हें विद्यार्थियों को नैतिक शिक्षा देने और भारतीय संस्कृति से रूबरू कराने की ओर प्रेरित नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज का आइना होता है और विद्यार्थी उस आइने को देखकर ही आगे बढ़ते हैं। जब आइना ही ठीक नहीं होगा तो उसकी तस्वीर किस प्रकार सही होगा।
दो सत्रों में चले इस कार्यक्रम में शिक्षकों को बेहद ही बारीकी से विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया गया। उन्होंने कहा कि शिक्षकों को उपरोक्त बातों का ध्यान रखना चाहिए और समाज को नई दिशा देने के लिए कार्य करना चाहिए। इस मौके पर जिला संपर्क प्रमुख दिवाकर शर्मा सहित अन्य भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें