फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य जल संसाधन की टीम पहुंची कीड़ियां गंडियाल

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। राज्य जल संसाधन विनियामक प्राधिकरण की टीम ने वीरवार को कठुआ का दौरा किया। रावी दरिया से सटे इलाकों में खनन से भूजल पर पड़ रहे प्रभाव का जायजा लेने पहुंची टीम ने ग्रामीणों से भी मुलाकात की।
विज्ञापन

चेयरमैन प्रमोद जैन की अध्यक्षता में पहुंची चार सदस्यीय टीम ने लोक निर्माण विभाग के विश्रामगृह में लोगों के मत जानने के लिए बैठक भी की। यहां विभिन्न प्रतिनिधि मंडलों से मुलाकात करते हुए उन्होंने उनकी राय जानी। इसके उपरांत प्राधिकरण के सदस्य कीड़ियां गंडियाल और रावी से सटे अन्य गांव में भूजल की स्थिति का जायजा लेने पहुंचे। कठुआ में प्राधिकरण सदस्यों का दौरा देर शाम तक जारी रहा।
लोक निर्माण विभाग के विश्रामगृह में मीडिया से बातचीत में जैन ने कहा कि प्राधिकरण का उद्देश्य राज्य के जल संसाधनों का संरक्षण और उन्हें किसी तरह का नुकसान न हो, इसका ध्यान रखना है। उन्होंने कहा कि रावी दरिया में खनन से भूजल को हो रहे नुकसान के संबंध में कुछ दिन पहले जिला प्रशासन से प्रतिनिधिमंडल मिले और मामला मुख्यमंत्री के संज्ञान में भी पहुंचा था। स्थिति का जायजा लेने पहुंची टीम ने पक्ष और विपक्ष दोनों को सुना है। इसके आधार पर ही सरकार को स्थिति स्पष्ट की जाएगी। उन्होंने कहा कि टीम कीड़ियां गंडियाल में मौके पर जाकर भी भूजल की स्थिति का जायजा लेगी। वहीं रावी दरिया के बहाव के संबंध में भी लखनपुर रावी पुल तक जाकर स्थिति जांची गई।
विज्ञापन

क्रशर यूनियन ने किया प्रदर्शन
कठुआ। कठुआ पहुंची राज्य जल संसाधन विनियामक प्राधिकरण की टीम के सामने क्रशर यूनियन के सदस्यों ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। स्थानीय लोगोंके साथ इन क्रशरों में काम करने वाले बड़ी संख्या में लोग भी प्रदर्शन में शामिल रहे। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि कुछ लोग जानबूझ कर प्रशासन को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। नियम अनुसार काम किया जा रहा है और इस उद्योग से सैकड़ों लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिला है। उन्होंने कहा कि आसपास के गांव के पर्यावरण को इससे किसी भी तरह का नुकसान नहीं हो रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें