डोडा जिले के दूरस्थ इलाके पदरी की पहाड़ियों पर एक परिवार के पांच सदस्यों को आठ आतंकियों के ग्रुप द्वारा तीन दिन तक बंधक बनाए रखने की खबर आई है। पुलिस सूचना की पड़ताल में जुट गई है। अगर आतंकी ग्रुप की मौजूदगी की बात सच है तो इन सूचनाओं को और बल मिलता है कि विदेशी आतंकी जश्न ए आजादी में खलल डालने की पूरी तैयारी में है।
सूत्रों के मुताबिक उक्त गद्दी परिवार डोडा जिले के भलेसा का रहने वाला है। ये लोग इन दिनों कई हफ्तों के राशन के साथ अपने मवेशी लेकर पहाड़ों पर चले जाते हैं और ठंड शुरू होने पर नीचे उतरते हैं। यह परिवार भी अपने मवेशियों के साथ पदरी की पहाड़ियों पर मौजूद था।
इनके मुताबिक शुक्रवार को आठ आतंकियों ने उन्हें बंधक बना लिया। खुफिया सूत्रों के अनुसार रविवार को मवेशियों को चराने का बहाना बनाकर यह परिवार किसी तरह उनके चंगुल से निकलकर गंदोह थाने तक पहुंचा।