फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: 7556 श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा में दर्शन किए

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। बम बम भोले के जयघोष के साथ सोमवार को 7556 श्रद्धालुओं ने अमरनाथ की पवित्र गुफा में दर्शन किए। इसके साथ दर्शनार्थी यात्रियों का आंकड़ा 466342 पहुंच गया है। रोजाना सात से आठ हजार श्रद्धालु बाबा के दरबार में पहुंच रहे हैं। इस साल पांच लाख से अधिक यात्रा के पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन

इस बीच आधार शिविर भगवती नगर जम्मू से 62 छोटे बड़े वाहनों में 1832 श्रद्धालुओं का जत्था कश्मीर के लिए गया। इसमें बालटाल मार्ग के लिए 18 वाहनों में 569 यात्री गए। जिसमें 358 पुरुष, 183 महिलाएं, दो बच्चे, 23 साधु और 3 साधवी शामिल रहे। इसी तरह पहलगाम मार्ग के लिए 44 वाहनों में 1263 श्रद्धालु गए। इसमें 1000 पुरुष, 180 महिलाएं, 74 साधु और 9 साध्वी शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें