लेह में मनाया गया इंफैंट्री दिवस
- फोटो : अमर उजाला
देश आज 'इंफैंट्री दिवस' यानि पैदल सेना दिवस मना रहा है। दुनिया की सर्वक्षेष्ठ सेनाओं में से एक भारतीय सेना ने मंगलवार को केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में 74वां इंफैंट्री दिवस पूरे जोश के साथ मनाया।
लेफ्टिनेंट जनरल पीजीके मेनन, जनरल ऑफिसर कमांडिंग, 'फायर एंड फ्यूरी' कॉर्प्स ने लेह के वार मेमोरियल में माल्यार्पण कर उन सभी बहादुर नायकों को श्रद्धांजलि दी, जिन्होंने देश के लिए बलिदान दिया है।
सेना हर साल 27 अक्तूबर को 'इंफैंट्री दिवस' के रूप में मनाती है, क्योंकि इसी दिन सिख रेजिमेंट की पहली बटालियन श्रीनगर एयरबेस पर पाकिस्तान सेना की बुरी नियत को विफल करते हुए अद्मय साहस का परिचय दिया था। सेना ने आज के ही दिन कश्मीर की उस जमीन से पाक सैनिकों को खदेड़ दिया था जहां उन्होंने आदिवासी हमलावरों की मदद से आक्रमण कर दिया था।