फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: 731 पद खाली, बोझ तले कार्यकारी अभियंता

विज्ञापन
बिजली अ​भियंता 9 को एचआर मसले हल न होने पर एक दिवसीय प्रदर्शन करेंगे
विज्ञापन
मांगों को लेकर बिजली अभियंता 9 सितंबर को करेंगे एक दिवसीय शांतिपूर्ण प्रदर्शन
विज्ञापन

जम्मू। जम्मू एंड कश्मीर इलेिक्ट्रकल इंजीनियरिंग ग्रेजुएशन एसोसिएशन एचआर मसले हल न होने पर 9 सितंबर को जम्मू और श्रीनगर में प्रदर्शन करेंगे। ये बात चेयरमैन सचिन टिक्कू और महासचिव पीरजादा हिदयातुल्ला ने बैठक में कही। इस मौके पर मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता, अधिशासी अभियंता और अन्य मौजूद रहे। इस मौके पर सचिन टिक्कू ने कहा कि मौजूदा समय में दो एमडी, तीन अधिशाषी अभियंता, पांच मुख्य अभियंता, 14 अधीक्षण अभियंता, 61 अधिशाषी अभियंता, 132 सहायक अधिशाषी अभियंता, 164 सहायक अभियंता और 350 कनिष्ठ अभियंता के पद खाली हैं। स्थिति यह है कि अधिकारियों को अतिरिक्त काम देखना पड़ रहा है।
पिछले पदाधिकारी की सेवानिवृत्ति के बाद से आज तक खाली पदों को नहीं भरा गया है। इससे केंद्र प्रायोजित योजनाओं, विशेषकर आरडीएसएस के कार्यान्वयन में परेशानी आ रही है। प्रत्येक कार्यकारी अभियंता के पास विभिन्न जिलों में दो से तीन डिविजनों का प्रभार होने के कारण कार्यकारी अभियंताओं पर अतिरिक्त प्रभार का बोझ पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह श्रीनगर के कार्यकारी अभियंता को जिला बारामुला और कुपवाड़ा में प्रोजेक्ट डिवीजन बारामुला, जिला गांदरबल और बांदीपोरा का काम देखना पड़ रहा है। जूनियर इंजीनियर स्तर पर नियमितीकरण, समय पर पदोन्नति, भर्ती करने के लिए एक दिवसीय शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन 9 सितंबर को पीडीडी कांप्लेक्स जम्मू और बेमिना में होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें