फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द मिलेगी पेंशन, हो रही कार्रवाई : मेयर

विज्ञापन
विज्ञापन
- एलजी प्रशासन कर रहा लोगों की समस्याओं का समाधान
विज्ञापन

जम्मू। एलजी प्रशासन लोगों की समस्याओं का समाधान कर रहा है। पेंशन बहाली पर भी कार्रवाई चल रही है। लोगों को जल्द पेंशन की सुविधा मिलेगी। ये बात मेयर राजेंद्र शर्मा ने प्रेस वार्ता में कही। उन्होंने कहा कि हर वार्ड में पार्षदों को लोगों को चिह्नित करने की जिम्मेदारी दी गई है। अब शिविरों का आयोजन हो रहा है। वार्ड 16, 35 और 43 में सर्वे पूरा कर लिया गया है। इसी तरह अन्य वार्डों में भी काम पूरा किया जाएगा। पेंशन बहाली के लिए लोगों के सुझाव भी लिए जा रहे हैं।
तहसीलदार, नायब तहसीलदार और अन्य अधिकारी लोगों के पेंशन संबंधित कार्रवाई को पूरा करवा रहे हैं। पेंशन के लिए फार्म नगर निगम की ओर से पहले ही मुहैया करवाया जा चुका है। पेंशन मसले पर उनकी अध्यक्षता में पार्षदों का प्रतिनिधिमंडल एलजी से मिला था और समस्या के बारे में अवगत करवाया था। इस पर सामाजिक कल्याण विभाग की सचिव शीतल नंदा ने दिशानिर्देश जारी किए थे। अब इन पर काम हो रहा है। जल्द ही लोगों को पेंशन सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



मेयर ने शिविर में जाकर लोगों से ली राय
मेयर ने वार्ड 16 में लगे शिविर का दौरा किया और लोगों से बातचीत की। इस दौरान मेयर ने कहा कि शिविर के माध्यम से पेंशन के लिए औपचारिकताएं पूरी हो रही हैं। इस तरह के शिविर अब अन्य वार्डों में लगेंगे। इसमें अधिकारी मौजूद रहेंगे। ऐसे पात्र लोग, जो गरीब हैं, उन्हें पेंशन दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें