फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाड़ में लगी आग से पशु शेड जली

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। खौड़ उपजिले की पंचायत मट्टू के गांव दोयाल में शुक्रवार दोपहर को एक मवेशी शेड को आग लग गई, पूरा शेड जलकर राख हो गया। संयोग ही कहा जाए कि पशुओं की जान बच गई।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक क्षेत्र में किसी किसान ने खेतों में नाड़के को साफ करने के लिए आग लगाई थी। उसकी चिंगारी एक मवेशी शेड तक पहुंच गई, जिसके चलते कुछ ही पल में पूरा मवेशी शेड आग की लपटों में घिर गई। जब तक कोई कुछ समझ पाता, तब तक शेड राख में तब्दील हो चुकी थी। शेड के मालिक बिनियां गुज्जर ने बताया कि अचानक आग लग लगने के कारण बचाव का कोई मौका नहीं मिला। घटना के वक्त शेड में कोई मवेशी नहीं था। घटना की जानकारी मिलने पर कई गांवों में पहुंच कर शुक्रवार को एसडीएम खौड़ अनिल कुमार ठाकुर ने लोगों को जागरूक किया और कहा कि कोई खेतों में आग नहीं लगाएं। नाड़का जलाने से किसी को भारी क्षति हो सकती है। खेतों में कोई आग न लगाएं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें