फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व विधायक और महिला सरपंच में भिड़ंत

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा। गांव रायपुर सजदा में ट्रांसफार्मर लगवाने का श्रेय लेने के चक्कर में पूर्व विधायक डॉ. गगन भगत और जिंदड मेहलू की सरपंच सीमा देवी में शनिवार को भिड़ंत हो गई। दोनों ओर से हाथापाई होने की सूचना है। दोनों तरफ से पुलिस में लिखित शिकायत भी दर्ज करवाई गई है।
विज्ञापन

दरअसल, गांव रायपुुर सजदा में शनिवार को 400 केवी का नया ट्रांसफार्मर लगाया जा रहा था। सरपंच सीमा देवी ने कहा कि वह अपनी पहल से ट्रांसफार्मर लगवा रही हैं। इस बीच वहां पहुंचे पूर्व विधायक ने कहा कि उन्होंने बिजली विभाग को सीडीएफ से ट्रांसफार्मर के लिए पहले ही पैसे दिए थे। आचार संहिता के कारण तत्काल ट्रांसफार्मर नहीं लगाया गया था। इसी बात पर सरपंच और पूर्व विधायक में तनातनी हो गई। पूर्व विधायक का आरोप है कि सरपंच सीमा देवी ने उनके साथ हाथापाई की। इस दौरान सीमा देवी के साथ मौजूद खोड सलारिया के दर्शन लाल को विधायक के साथ तैनात एसपीओ ने पकड़ लिया। बाद में दर्शन लाल व सरपंच वहां से चले गए। बाद में डॉ. गगन भगत ने आरएस पुरा थाने में सरपंच सीमा देवी व दर्शन लाल के खिलाफ जान से मारने के प्रयास की लिखित शिकायत दर्ज कराई। डॉ. भगत का आरएस पुरा अस्पताल में मेडिकल भी करवाया गया। उन्होंने कहा कि गांव में 400 केवी का नया ट्रांसफार्मर लगाए जाने के बाद यहां लगे पुराने 250 केवी के ट्रांसफार्मर को गांव रायपुर भेजना चाहा। लेकिन यहां सरपंच और उनके एक साथी ने हमला कर दिया। यह सब भाजपा नेताओं की शह पर किया जा रहा है। दो माह पूर्व उनकी कार पर फायर भी किया गया था।

दर्शन लाल और सरपंच सीमा देवी ने भी विधायक गगन भगत और उसके साथ तैनात एसपीओ पर मारपीट कर घायल करने की लिखित शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस इस मामले में कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंचल सिंह, थाना प्रभारी, आरएस पुरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें