फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकी को पकड़ने वाले होंगे सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। चार घंटों के भीतर ही जम्मू बस स्टैंड पर हमला करने वाला आतंकी दबोच लिया गया। पुलिस की इस फुर्ती से डीजीपी खुश हैं। उन्होंने आतंकी को पकड़ने में काम करने वाले अफसरों और पुलिस कर्मियों को सम्मानित करने का फैसला किया है। उन्हें कैश और प्रथम श्रेणी का बहादुरी सर्टिफिकेट दिया जाएगा। शुक्रवार को एक कार्यक्रम के दौरान डीजीपी ने ये बातें कहीं।
विज्ञापन

डीजीपी दिलबाग सिंह ने कर्मियों को शाबाशी देते हुए कहा कि पुलिस की फुर्ती का ही कमाल है कि चंद घंटों में ही आरोपियों को पकड़ा जा सका। जम्मू के आईजी से लेकर कांस्टेबल तक ने इसमें काम किया है। सब लोग हरकत में आ गए और अपनी चुस्ती का सबूत दिया। इस तरह की कार्रवाई भविष्य के लिए बहुत फायदेमंद होगी। अन्य पुलिस कर्मियों और अफसरों को इससे हौसला मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें