फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रियासी में निर्दलीय पार्षद के सहयोग से भाजपा बनाएगी चेयरमैन

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। म्यूनिसिपल कमेटी का चेयरमैन भाजपा निर्दलीय पार्षद के सहयोग से बनाएगी। भाजपा को समर्थन देने वाले निर्दलीय उम्मीदवार को वाइस चेयरमैन का पद मिलेगा।
विज्ञापन

तेरह में से बारह वार्ड में चुनाव लड़ने वाली भाजपा के छह प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है, जबकि पांच निर्दलीय उम्मीदवार विजयी हुए हैं। कांग्रेस को सिर्फ दो सीटों से ही संतोष करना पड़ा है। वार्ड नौ से निर्दलीय तौर पर चुनाव लड़ने वाले योगराज शर्मा ने भाजपा के उम्मीदवार व पूर्व चेयरमैन कुलदीप मैंगी को हराया। योगराज ने निर्दलीय के तौर पर चुनाव लड़ा था और जीत हासिल की। विधायक अजय नंदा के साथ हुई बातचीत के बाद योगराज भाजपा का चेयरमैन बनाने के लिए राजी हो गए हैं। इसके लिए उन्हें वाइस चेयरमैन का पदभार मिल सकता है। भाजपा चेयरमैन के लिए वार्ड चार से जीते पार्षद सुदेश पुरी के नाम की घोषणा कर सकती है। चेयरमैन के लिए धीरज गुप्ता व तान्या पंडोह का नाम भी सामने आ रहा है। लेकिन सीनियर होने केे नाते सुदेश पुरी चेयरमैन की दौड़ में सबसे आगे हैं। बताया जाता है कि निर्दलीय विजयी रहे चार पार्षद भी उनका समर्थन देने को तैयार हैं। वहीं, कांग्रेस के लिए पांच निर्दलीय उम्मीदवारों को मनाने के साथ ही उन्हें एक साथ एक प्लेटफार्म पर खड़ा करना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें