फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाटी में 70 प्रतशित फसल हुई तबाह: रमण भल्ला

Tue, 26 Aug 2014 08:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बीते दिनों घाटी में हुई बारिश से किसानों को भारी नुकसन हुआ है। हार्टिकल्चर मंत्री रमण भल्ला के अनुसार ओलावृष्टि और दूसरे कारणों से कश्मीर संभाग में 40 से 70 प्रतिशत फलों की फसलें खराब हुई हैं। किसानों को सरकार हरसंभव सहायता देगी। वह मंगलवार को सदन की कार्रवाई के दौरान सदस्य मोहम्मद युसफ तारिगामी द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में बोल रहे थे।
विज्ञापन


भल्ला ने कहा कि ओलावृष्टि से कश्मीर में फलों को काफी नुकसान हुआ है, लेकिन जम्मू संभाग में इससे फलों को क्षति नहीं हुई है। सबसे अधिक 60 से 70 प्रतिशत फलों की फसल कुलगाम तथा कोयमू में खराब हुई। बारामुला में 50 प्रतिशत जबकि वत्तरगाम, लासर, अच्छाबल तथा छिजहामा में ओलावृष्टि तथा दूसरे कारणों से 50 प्रतिशत से अधिक फसलें नष्ट हुईं।

शोपियां, इमाम साहेब तथा यारीपोरा में भी किसानों की फसलें 50 से 60 प्रतिशत क्षतिग्रस्त हुई। इसके अलावा हरमन, मलिक गुंड, जैनावोट तथा बदरहामा इलाकों  में भी फसलों को नुकसान हुआ। मंत्री ने सदन को जानकारी दी कि हुए नुकसान की भरपाई करने के लिए सरकार ने मुआवजा देने की प्रक्रिया आरंभ कर दी है।
विज्ञापन


कुलगाम जिले में हुए नुकसान की रिपोर्ट वहां के जिला विकास आयुक्त को सौंप दी गई है। सरकार ने अन्य जिलों के प्रभावित किसानों को मुआवजा मुहैया करवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें