फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu : पाकिस्तान में छिपे आतंकी आकाओं की सात संपत्तियां कुर्क, घाटी में आतंकवाद को बढ़ावा देने पर कार्रवाई

Thu, 02 May 2024 05:19 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

ये दहशतगर्द सीमा पार बैठकर जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद को बढ़ावा देने में शामिल हैं। पुलिस ने यह कार्रवाई वर्ष 2008 में दर्ज एक मामले के आधार पर की है।
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर पुलिस मुख्यालय - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस ने पाकिस्तान में छिपे बैठे आतंकी आकाओं की सात संपत्तियों को अटैच किया है। ये दहशतगर्द सीमा पार बैठकर जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद को बढ़ावा देने में शामिल हैं। पुलिस ने यह कार्रवाई वर्ष 2008 में दर्ज एक मामले के आधार पर की है।

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि बारामुला अतिरिक्त सत्र न्यायालय की ओर से पारित कुर्की आदेश के आधार पर यह कार्रवाई की गई। जब्त की गई सात संपत्तियां कुल मिलाकर 1 एकड़ और छह मरला थीं।

जिन आतंकी आकाओं के खिलाफ कार्रवाई की गई, उनकी पहचान सज्जाद अहमद भट, इरशाद अहमद खान, गुल्ला मोची, मोहम्मद असलम खान, मोहम्मद बेग, खालिद मीर और रफीक अहमद बकरवाल के रूप में है। ये सभी उड़ी इलाके के निवासी हैं। 
विज्ञापन


युवाओं को गुमराह कर रहे दहशतगर्द : एसएसपी बारामुला अामोद नागपुरे ने बताया, पुलिस युवाओं को गुमराह कर आतंकी समूहों में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है। हमने अदालत के आदेश पर उड़ी में संपत्तियों को जब्त किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें