फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः दर्दनाक सड़क हादसे में नौ लोगों की मौत, 39 घायल, मृतकों की सूची जारी

Thu, 02 Jan 2020 03:39 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
इसी स्थान पर हुआ दर्दनाक हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के नौशेरा में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। एक बस के खाई में गिरने के कारण नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि 39 से अधिक लोग घायल हुए हैं। सूचना मिलने के बाद से राहत एवं बचाव कार्य जारी है। वहीं घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि बस में 46 से अधिक यात्री सवार थे।

विज्ञापन


यह घटना नौशेरा के लंबेरी के पास घटित हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बस के नीचे कई शव दबे हैं। आशंका जताई जा रही है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। हालांकि इस मामले पर अभी कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं हुआ है। वहीं स्थानीय लोगों की मदद से फसे हुए लोगों को निकालने का कार्य जारी है।
विज्ञापन


विज्ञापन


 

दर्दनाक हादसे की तस्वीरेंः   नए साल के दूसरे दिन घाटी में मौत का तांडव, सात लोगों की गई जान, 39 लड़ रहे जिंदगी की जंग

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें