घाटी में मंगलवार को हिंसा की छिटपुट घटनाएं हुईं। शोपियां के वेहिल इलाके में एक मकान तथा श्रीनगर के बटमालू में एक बाइक को उपद्रवियों ने आग लगा दी।
इस बीच पिछले 24 घंटे में पुलिस ने 64 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है। घाटी के सभी पीसीआर में कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं, जहां लोग किसी भी प्रकार के उपद्रव की सूचना दे सकते हैं।
इसके साथ ही 100 नंबर पर भी सूचना दी जा सकती है। श्रीनगर के छह थाना क्षेत्रों को छोड़ शेष घाटी में कहीं भी कर्फ्यू नहीं रहा।