फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर हिंसा: उपद्रवियों ने मकान और बाइक फूंकी, 64 लोग गिरफ्तार

Tue, 20 Sep 2016 09:10 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
कश्मीर में हिंसा - फोटो : PTI
विज्ञापन
घाटी में मंगलवार को हिंसा की छिटपुट घटनाएं हुईं। शोपियां के वेहिल इलाके में एक मकान तथा श्रीनगर के बटमालू में एक बाइक को उपद्रवियों ने आग लगा दी।
विज्ञापन


इस बीच पिछले 24 घंटे में पुलिस ने 64 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है। घाटी के सभी पीसीआर में कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं, जहां लोग किसी भी प्रकार के उपद्रव की सूचना दे सकते हैं।

इसके साथ ही 100 नंबर पर भी सूचना दी जा सकती है। श्रीनगर के छह थाना क्षेत्रों को छोड़ शेष घाटी में कहीं भी कर्फ्यू नहीं रहा।
विज्ञापन

सड़कों पर वाहनों की आवाजाही बढ़ी

श्रीनगर में सुरक्षा बलों पर पथराव करते युवक - फोटो : PTI
बांदीपोरा जिले के हाजिन में सुरक्षा बलों पर पथराव के बाद हिंसक झड़पें शुरू हो गईं। इस दौरान एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे इलाज के लिए श्रीनगर भेजा गया है। गांदरबल में भी पत्थरबाजी की गई।

पुलिस के अनुसार हालात धीरे-धीरे सुधर रहे हैं। उधर, अलगाववादियों के बंद की वजह से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। दुकानें तथा व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद हैं। हालांकि, सड़कों पर वाहनों की आवाजाही बढ़ी है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें