फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा, कांग्रेस ने युवाओं के साथ किया धोखा

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। पैंथर्स पार्टी के राज्य प्रधान व पूर्व विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया का पांच दिवसीय चुनावी दौरा मंगलवार को संपन्न हो गया। इसमें उन्होंने कटड़ा, कोटली पागा, पोनी, रमसू, अरनास, मोहर, गूल-संगलदान, बनीहाल, काडी, रनसू, पुखराल, बटोत, असर बगर, डोडा, देसा, मरमत, ठाठरी, किश्तवाड़ और भद्रवाह में चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया।
विज्ञापन

पैंथर्स नेता ने आखिरी दिन देसा में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि युवाओं का रुझान तेजी से पैंथर्स पार्टी की तरफ बढ़ रहा है और वह भाजपा व कांग्रेस की बरसों पुरानी वोटों की राजनीति से तंग आकर पैंथर्स पार्टी का दामन थाम रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 70 वर्षों से कभी भाजपा तो कभी कांग्रेस की सरकारों ने यहां के दूरदराज इलाके के लोगों व युवाओं के साथ केवल धोखा किया है।
मनकोटिया ने कहा कि युवाओं ने इस बार मन बना लिया है कि वह बढ़ चढ़कर पैंथर्स पार्टी का समर्थन करेंगे और वर्षों पुरानी चली आ रही इन दोनों पार्टियों की सिर्फ वोटों के लिए राजनीति को यहां से जड़ से खत्म करेंगे। इस मौके पर सैकड़ों युवाओं ने पार्टी का दामन थामा और आश्वस्त किया कि आने वाले चुनावों में पैंथर्स पार्टी के प्रत्याशी हर्ष देव सिंह को लोकसभा में पहुंचाएंगे। मनकोटिया ने कहा कि जनता बदलाव चाहती है और बदलाव के लिए पैंथर्स पार्टी एकमात्र विकल्प है। इसलिए सभी 18 अप्रैल को मतदान जरूर करें। इस मौके पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं सहित स्थानीय लोग भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें