फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरएस पुरा पहुंची भाजपा की रथ यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरां साहिब/आरएस पुरा। भारतीय जनता पार्टी के रथ का आरएस पुरा के प्रवेश द्वार इंदिरा नगर पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर आरएस पुरा जिला प्रधान बृजेशवर सिंह राणा व महिला मोर्चा आरएस पुरा जिला प्रधान मीता शर्मा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

नेताओं ने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव के तहत घोषणा पत्र के लिए रथ निकाला गया है। इसमें लोगों के सुझावों को घोषणा पत्र में शामिल किया जाएगा। वहीं, लोगों को पार्टी की उपलब्धियों और नीतियों की जानकारी देना है।
भाजपा के पूर्व विधायक प्रो. गारू राम भगत ने बताया कि गत साढे़ चार साल के दौरान केंद्र की योजनाओं की जानकारी देने के उद्देश्य से देशभर में मन की बात रखने के लिए रथ यात्रा अभियान चलाया जा रहा है। जिसे लोगों द्वारा सुझाव देने के साथ काफी सराहा जा रहा है। इस दौरान मीरां साहिब मंडल प्रधान अशोक चौधरी, आरएस पुरा मंडल प्रधान नत्था राम, संगठन मंत्री नरेश कुमार, महिला मोर्चा की जिला महासचिव भारती शर्मा, विस्तारक नारायण, आरएस पुरा एमसी उप चेयरमैन राकेश गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें