फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजोरी में डीसी ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। डीसी मोहम्मद एजाज असद ने शहर व आसपास के इलाकों का दौरा किया। इस दौरान सरकारी मेडिकल कॉलेज मेहरा और बटाला मंग पुल जवाहर नगर में जारी काम का जायजा लिया। वहीं, मेडिकल कॉलेज में लैंडस्केपिंग को लेकर पीडब्ल्यूडी के एईई ने डीसी को बताया किया कि लैंडस्केपिंग के लिए 39 करोड़ रुपये की लागत की डीपीआर तैयार की गई है। डीसी ने हॉस्टल भवनों के निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए। वहीं, प्रिंसिपल ने जीएमसी कैंपस में लॉन और लैंडस्केपिंग के विकास के लिए आवश्यक अतिरिक्त भूमि की मांग की और क्षेत्र के समुचित सामाजिक आर्थिक विकास को सुनिश्चित करने के लिए मेडिकल कॉलेज को बाबा गुलाम शाह बादशाह विवि से जोड़ने की मांग की। जवाहर नगर के बटाला मंग पुल को लेकर एक्सईएन ने डीसी को बताया कि स्टील का काम चल रहा है और मार्च 2019 तक स्ट्रक्चर पूरा हो जाएगा। डीसी ने निष्पादन एजेंसी को अगस्त, 2019 तक सुपर स्ट्रक्चर के काम को पूरा करने का निर्देश दिया। अधिकारियों को निर्देश दिया कि वह सरकारी कार्यालयों के नियमित हाजरी के अलावा सभी परियोजनाओं पर व्यक्तिगत रूप से नजर रखें, ताकि काम में गुण्वत्ता हो और निर्धारित समय में काम पूरा हो पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें