उधमपुर। मतगणना को लेकर डिग्री कालेज में दोपहर तक कड़ा पहरा, वहीं चुनाव परिणाम निकलने के बाद पुलिस ने शहर में सुरक्षा के कड़े प्रबंध कर दिए। रात तक पूरा शहर कड़े पहरे में रहा। सुबह करीब नौ बजे डिग्री कालेज में बनाए गए स्ट्रांग रूम में मतगणना की प्रक्रिया को आरंभ किया गया था। सुरक्षा कर्मियों ने रात को ही पूरे कालेज को कड़े पहरे में ले लिया था। सुबह जब मतगणना आरंभ हुई तो किसी को भी बिना पहचान पत्र के अंदर नहीं जाने दिया गया। वहीं प्रत्याशियों को अंदर जाने की अनुमति तो दी, लेकिन किसी को भी मोबाइल फोन अंदर नहीं ले जाने दिया गया। जब तक मतगणना चलती रही, तब तक पूरा कालेज कड़े पहरे में रहा। वहीं मतगणना के बाद जब विजेता प्रत्याशी बाजार में पहुंचे तो पुलिस ने पूरे शहर में सुरक्षा के कड़े प्रबंध कर दिए गए।। शहर के ज्यादातर चौक चौराहे रात तक कड़े पहरे में रहे।