नौशेरा। बुधवार की देर शाम को नौशेरा से लाम जा रही एक बस खाई में गिर गई। इस हादसे में करीब 31 लोग घायल हो गए। घायलों में से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों का उपचार नौशेरा अस्पताल में चल रहा है। मामूली रूप से घायलों को प्राथमिक उपचार देकर छुट्टी दे दी गई है।
बुधवार की देर शाम को एक बस जेके-02 आर-2487 नोशेरा से लाम जा रही थी। इस बीच दराल के निकट बस से चालक का संतुलन बिगड़ गया और बस खाई में गिर गई। बस के गिरते ही उसमें सवार लोगों में चीख पुकार मच गई। आसपास के लोगों मौके पर और बचाव कार्य में लग गए। इसके साथ ही पुलिस को भी सूचित किया गया। उधर चालक बस छोड़ कर फरार हो गया है।
---
घायलों के नाम
1. मोहम्मद रफीक पुत्र मोहम्मद हुसैन निवासी लाम
2. रिंकू कुमार पुत्र मोहिंदर लाल निवासी लाम
3. गिरधारी लाल पुत्र रामेश चंद्र निवासी लडोका
4. अभय शर्मा पुत्र बरकत राम निवासी लडोका
5. कुंती देवी पत्नी पृथ्वी राज निवासी लाम
6. रानी देवी पत्नी बाल कृष्ण निवासी लाम
7. कमलजीत सिंह पुत्र हरनाम सिंह निवासी लाम
8. विपिन देवी पत्नी राज कुमार निवासी लाम
9. लाडो देवी पुत्री विककी कुमार निवासी लाम
10. तानिया कश्यप पुत्री बंसी लाल निवासी लाम
11. बंधना कुमारी पुत्री विककी कुमार निवासी लाम
12. सरुती देवी पुत्री विककी कुमार निवासी लाम
13. राजेश कुमार पुत्र शाम लाल निवासी लाम
14. राजु चौधरी पुत्र बाबु राम निवासी झॉगड़
15. चमन कुमार पुत्र सतिश कुमार निवासी लाम
16. योगेश कुमार पुत्र सोम राज निवासी लाम
17. इशफाक अहमद पुत्र गुलाम हुसैन निवासी मौडा कंपला
18. बाबू लाल पुत्र संत दास निवासी लाम
18. मोहिंदर कुमार पुत्र बरकत राम निवासी लडोका
19. पुरुषोत्तम लाल पुत्र ज्ञान चंद निवासी लडोका
20. गिरधारी लाल पुत्र रामेश चंद्र निवासी लडोका
21. जाहिदा कौसर पुत्री मोहम्मद रफीक निवासी लाम
22. गणेशो देवी पत्नी पृथ्वी राज निवासी लाम
23. जरनैल चौधरी पुत्र अशोक कुमार निवासी लडोका
24. संदीप चौधरी पुत्र राजेश कुमार निवासी लडोका